Haryanvi Dance: नजफगढ़ में  'बेबी डॉल' बनकर नाची सुनीता बेबी, डांस देखकर दर्शक बोले- हाय रे तेरी कातिल अदा...

हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी के लाखों चाहने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं।
 

 Haryanvi Dance: हरियाणवी डांसर सुनीता बेबी के लाखों चाहने वाले हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सुनीता बेबी का डांस वीडियो धूम मचा रहा है।  सुनीता बेबी अपनी क्यूट अदाओं  से लोगों का दिल जीत लेती है। सुनीता बेबी नजफगढ़ की रागनी में 'बेबी डॉल' गाने पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हैं।

सुनीता बेबी का यह डांस वीडियो किस साल का है, इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन इसे यूट्यूब पर उनके ऑफिश‍ियल चैनल ने 2019 में रिलीज किया था। गुलाबी रंग के सूट में सुनीता को देखकर आप वाकई फिदा हो जांएगे। खासकर जब वह 'बेबी डॉल' गाने के बोल पर दांतों से अपने होठों को दबाती हैं, तो जैसे छुरियां चल जाती हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/q_ZHiJLGZ-I?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/q_ZHiJLGZ-I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सुनीता के इस वीडियो को छह लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। सबसे दिलचस्‍प इस वीडिया के नीचे फैंस के कॉमेंट हैं। कोई लिखता है कि सुनीता ने कमाल का डांस किया है, तो कोई उनकी क्‍यूटनेस का कायल है। एक ने तो यहां तक लिख दिया है कि वह अपनी शादी में सुनीता बेबी की लाइव परफॉर्मेंस देखना चाहता है। एक ऐसे जी यूजर ने लिखा है, 'हाए, ये कितनी क्‍यूट है।' वाकई इसमें कोई दोराय नहीं है कि सुनीता बेबी में एक अलग ही बात तो है।