Haryanvi Dance: पायल चौधरी ने 'नलका' गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख बूढ़े ताऊ ने लूट ली महफिल

हरियाणवी डांसर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
 

Haryanvi Dance: हरियाणवी डांसर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायल चौधरी नीले सूट में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

यह वीडियो कहां की रागनी का है, कब का है और कार्यक्रम कब आयोजित हुआ, इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन स्‍टेज पर नीले रंग के सूट में पायल चौधरी को जरूर देखा जा सकता है। रागनी कार्यक्रमों में अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली पायल यहां मशहूर 'नलका' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/WzUXxvhYTkI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WzUXxvhYTkI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दिलचस्‍प बात यह है कि पायल जैसे ही अपना डांस शुरू करती हैं। वहां स्‍टेज के नीचे पहले सफेद बाल वाले एक ताऊ पहुंचते हैं। उनके हाथ में पैसे थे। इससे पहले कि पायल ताऊ के हाथ से पैसे लेतीं, वहां एक और अंकल जी पहुंच जाते हैं। वह भी पायल पर फिदा होकर उसे पैसे देने लगते हैं।

कार्यक्रम में आगे मजा तब और आता है, जब इनमें से एक तो पैसे देकर चले जाते हैं। लेकिन दूसरे वाले पायल चौधरी के साथ झूमने लगते हैं। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि पायल चौधरी जिस 'नलका' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, उसे रुचिका जांगिड़ और विणु गौर ने गाया है। गीत के बोल अमीन बारोदी ने लिखे हैं, जबकि संगीत से सजाने का काम जीआर म्‍यूजिक ने किया है।