प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर दे दी जान, लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके थे साथ

 

हरियाणा के करनाल जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली है। महिला की मौत कुरुक्षेत्र के अस्पताल में हो गई जबकि युवक ने चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक करनाल के बूढाखेड़ा निवासी महिला महेंद्रो ब्यूटी पार्लर चलाती थी, वहीं बड़ा गांव निवासी कर्मबीर सिंह हैयर ड्रैसर का काम करता था, दोनों के बीच काफी समय से संबंध थे, दोनों करनाल में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि परजिनों ने दोनों पर दबाव बनाकर अलग अलग कर दिया था, जिसके बाद भी दोनों आपस में संबंध बनाते रहे। और करनाल में दोनों आते जाते रहते थे।

अब सोमवार की शाम को दोनों ने करनाल में जहर निगल लिया और उसके बाद गांव की बस में सवार होकर चल पड़े। रास्ते में बस पीपली बस स्टैंड के पास पहुंची तो महिला की हालत खराब हो गई, कर्मबीर उसे उठाकर पीपली सीएचसी ले गया, जिसके बाद कर्मबीर की भी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने जहर निगला है।

महेंद्रो और कर्मबीर के जहर खाने की सूचना के बाद थानेसर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों की हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

डॉक्टरों ने कर्मबीर को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। कुछ देर बाद कर्मबीर ने भी पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मौत की सूचना दे दी है।

सब इंस्पेक्टर मोमन सिंह ने बताया कि पीपली सीएचसी में दोनों को भर्ती कराया था। बाद में दोनों की मौत हो गई। दोनों ने जहरिला पदार्थ निगला था। पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शवों को परिजनों सौंप दिया है।