एक मिस्ड कॉल से शुरू हुआ मौत का खेल, पेड़ पर मिली पत्नी की लाश, पति की कहानी सुन उड़ गए पुलिस के होश

राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
 

Crime news: राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। लेकिन इस हत्या के पीछे जो वजह निकलकर सामने आयी। वो सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल पति ने पत्नी के मोबाइल में अनजान शख्स की मिस कॉल देखकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

इसके बाद पत्नी का शव एक पेड़ पर लटका दिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद आरोपी पति ने पुलिस वालों को गुमराह करना शुरू कर दिया। लेकिन उसकी ये कहानी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और उसने अपना गुनाह कबूल लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी 2013 में मांगीबाई से हुई थी। एक रोज पत्नी का मोबाइल फोन पति के हाथ लग गया। तब उसने देखा पत्नी की मोबाइल कॉल लिस्ट में एक अनजान नंबर से कई मिस कॉल पड़े थे। ये देखकर जब पति ने पत्नी से सवाल किए तो पत्नी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और उसके हाथ से फोन छीन लिया। 

झगड़े के बाद रात करीब 12 बजे धनराज ने देखा तो पत्नी घर पर नहीं थी। धनराज ने तलाश की तो पत्नी जंगल में मिली। वहा पर भी इसी बात को लेकर दोबारा दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों के बीच ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि धनराज ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका कर घर चला गया।  घर पहुंच कर उसने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी के साथ उसका झगड़ा हुआ। 


जिसके बाद वह रात में बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। तभी पता चला कि  28 साल की मांगीबाई की लाश जंगल में पेड़ से लटकी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति धनराज की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ और फिर 6 दिन तक कड़ी से कड़ी जोड़कर जब पुलिस ने पति पर नजर रखकर उसे मनोवैज्ञानिक तरीके पूछताछ की तो वो टूट गया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की पूरी कहानी बयान कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।