Sania Ashiq Viral Video- महिला विधायक का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, बॉयफ्रेंड संग कथित वीडियो का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार

 


Pakistan MLA Sania Ashiq Video Viral, MLA Video Viral, Sania Ashiq Video with Boyfriend

पाकिस्तान की एक महिला विधायक का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में विधायक ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कथित वीडियो पाकिस्तानी विधायक सानिया आशिक का बताया जा रहा है।

पाकिस्तान में नेता भी साइबर क्राइम का शिकार बन रहे हैं। यहां पंजाब प्रांत की एक महिला नेता का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस महिला नेता का नाम सानिया आशिक है। वो तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

सानिया ने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी के पास इस वीडियो के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने वीडियो लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एजेंसी ने अब तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

26 अक्टूबर को सानिया आशिक ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।

सानिया का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही है। विधायक ने इसकी शिकायत इमरान खान की केंद्र सरकार से भी की।

शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और FIA ने जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद FIA ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इसकी पहचान उजागर नहीं की। ये भी नहीं बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला सानिया आशिक है या कोई और। सिर्फ व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

एजेंसी ने कहा- हमने नई FIR दर्ज की है। इस व्यक्ति के बारे में आगे जांच की जा रही है। सानिया आशिक को मिल रही धमकियों और प्रताड़ना के मामले में भी जांच की जाएगी।

‘पाकिस्तान टुडे’ अखबार से बातचीत में सानिया ने कहा- कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मेरा वीडियो वायरल किया है। इसके अलावा मेरी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल की गई हैं। इसके बाद से मुझे धमकी वाले फोन कॉल्स आ रहे हैं।

Pakistan MLA Sania Ashiq Video Viral, MLA Video Viral, Sania Ashiq Video with Boyfriend,

कौन हैं सानिया आशिक?
सानिया आशिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) की सदस्य हैं। पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र मेंबर ऑफ प्रोविंशियल (MPA) हैं। इन्हें आप विधायक कह सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की काफी करीबी मानी जाती हैं। इमरान सरकार को कई मुद्दों पर घेरती रही हैं।