तमिलनाडु में सनसनीखेज घटना सामने आई जहां देर रात एक महिला के घर मे घुसकर 15 लोगों में उसका अपहरण किया

 

घटना तमिलनाडु के माइलादुथुरई शहर की है। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में कई युवक घर पर धावा बोलते और सामने लगे गेट को तोड़ कर अंदर दाखिल होते नजर आते हैं।

पकड़े गए युवक, पुलिस ने रात को महिला छुड़ा लिया

सामने आई जानकारी के अनुसार महिला का अपहरण करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात ही पकड़ लिया। साथ ही महिला को भी छुड़ाने में कामयाब रही। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक आरोपी विग्नेश्वरन (34) महिला का अच्छा दोस्त था। हालांकि बाद में महिला ने उसे उससे संपर्क रखने के लिए मना कर दिया था।

विग्नेश्वरन महिला से शादी करना चाहता था लेकिन मना किए जाने के बाद वह कई मौकों पर उसका पीछा करता या परेशान करता था।

पुलिस दे चुकी थी विग्नेश्वरन को चेतावनी

महिला ने विग्नेश्वरन की हरकतों के बारे में माइलादुथुरई पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी उसे चेतावनी दी थी। पुलिस ने उससे लिखित बयान लिया और फिर उसे छोड़ दिया गया था। इसके बावजूद विग्नेश्वरन ने 12 जुलाई को महिला का अपहरण करने का प्रयास किया था, लेकिन वह भागने में कामयाब रही थी और उसने पुलिस को सूचना दी थी। ऐसे में पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।



इसी बीच मंगलवार को विग्नेश्वर के 14 साथियों ने महिला के घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने महिला के परिवार को धमकाने के लिए चाकू और अन्य धारदार चीजों का भी इस्तेमाल किया।

महिला का अपहरण कर आरोपी उसे स्कॉर्पियो कार में ले गए। आननफानन में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल तेजी से कदम उठाते हुए एक सर्च टीम बनाई। साथ ही सभी थानों और टोल को अलर्ट कर दिया गया। आखिरकार गाड़ी को नेशनल हाइवे पर आरोपियों को महिला सहित पकड़ लिया गया। विग्नेश्वरन और उसके दो सहयोगी पकड़े गए हैं जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।