हरियाणा में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में 6277 केस, देखें मेडिकल बुलेटिन

Chopal Tv, Health Desk हरियाणा में कोरोना से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। आज कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आज 6200 हजार से ज्यादा केस एक दिन में आये हैं। इससे महज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना तेजी से संक्रमित कर...
 

Chopal Tv, Health Desk

हरियाणा में कोरोना से हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। आज कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आज 6200 हजार से ज्यादा केस एक दिन में आये हैं। इससे महज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना तेजी से संक्रमित कर रहा है।

आज प्रदेश में 6277 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं कई शहरों में अब सैकंड़ों की संख्या में नये केस सामने आ रहे हैं। इससे साफ है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते अब सख्ती भी दिखाई जाने लगी है।

 

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के आकंड़ों के मुताबिक आज प्रदेश में 6277 नये कोरोना केस सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 3 लाख 42 हजार 077 को पार कर गई है। एक्टिव केस फिलहाल 33817 है।

प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा बढ़कर 3354 हो गया है। जिसमें 2241 पुरुष और 1112 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट में लगातार गिरावट हो रही है और अब कोरोना 89 फीसदी रिकवरी रेट है।

देखिये मेडिकल बुलेटिन