टॉस से शादी का फाइनल फैसला- एक लड़के से दो लड़कियां शादी करने पर अड़ी, युवक बोला- दोनों लगती है प्यारी
 

 

शादी के लिए घर परिवार के लोग, रिश्तेदार और लड़का लड़की बैठकर फैसला लेते हैं, इसके लिए लंबी प्रक्रिया होती है। इसमें लड़के और लड़की दोनों की पूरी जिंदगी के हित जुड़े हुए होते है, लेकिन जब टॉस करके दुल्हन बनाई जाए तो ऐसे में क्या कहेंगे।

ऐसा ही एक मामला आया है कर्नाटक से। यहां पर दो दुल्हनें एक ही लड़के के साथ शादी करने पर अड़ गई, जिसके बाद परिजन भी हैरान रह गए। युवक से पूछा तो उसने भी कहा कि उसे दो दोनों प्यारी लगती है।

सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चाएं खूब हो रही है। कर्नाटक में एक युवक की दो प्रेमिकाओं ने शख्स को मुसीबत में डाल दिया। वहीं लड़का भी दोनों लड़कियों को देखकर कन्फ्यूज हो गआ। 

अब लड़के के सामने दोनों प्रेमिका थी, ऐेसे में उसके सामने धर्मसंकट खड़ा हो गया था। दोनों ही शादी करने की जिद्द कर रही थी। इस वक्त में युवक ने अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि उसे तो दोनों ही प्यारी लगती है। 

इसके बाद कहा कि वह दोनों से प्यार करता है लेकिन दोनों से शादी नहीं कर सकता। वह एक ही लड़की से शादी कर सकता है। इसके बाद युवक ने अपनी जेब से सिक्का निकाला और टॉस करके लड़की को जीतने की बात कही।

जानकारी के मुताबिक, पहले इस शख्स का एक साथ दोनों लड़कियों से अफेयर चल रहा था। इस बात से अनजान ये लड़कियां शख्स के साथ बेहतर भविष्य की सपने संजो रही थी। अचानक दोनों को अपने साथ हो रहे धोखे की बात की जानकारी हुई।

दोनों ने शख्स से रिश्ता तोड़ने की जगह उससे शादी का फैसला किया। दोनों एक साथ शख्स से शादी करने पहुंची। वहां लड़के ने दोनों से प्यार करने का दावा किया। दो लड़कियों के शादी करने की जिद्द पर गांववाले सामने आए।

दोनों ही लड़कियां एक साथ शादी करना चाहती थी। वो बहनों की तरफ साथ रहने को तैयार थी। लेकिन गांव वाले इसके खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि कोई एक ही लड़की दुल्हन बन सकती है। इसके बाद टॉस के जरिये दुल्हन को चुनने का फैसला किया गया। इसे लेकर टॉस से पहले तीनों से पेपर साइन करवाया गया।

इस दौरान एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद लड़के ने उसे गले लगा लिया। आखिरकार फाइनल हो गया कि लड़का ज्यादा किस से शादी करना चाहता था ?