16वें बच्चे को जन्म देकर 17वें की तैयारी में लगी महिला, बच्चे पैदा करने की लगी लत

Chopal Tv, New Delhi मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। कहते है जब एक औरत मां बनती है तब वो पूरी तरह औरत बनती है। लेकिन मां बनने के दौरान कई हड्डियों के टूटने जितना दर्द सहना करना बहुत मुश्किल होता है। कई महिलाएं मां बनने के...
 

Chopal Tv, New Delhi

मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। कहते है जब एक औरत मां बनती है तब वो पूरी तरह औरत बनती है। लेकिन मां बनने के दौरान कई हड्डियों के टूटने जितना दर्द सहना करना बहुत मुश्किल होता है।

कई महिलाएं मां बनने के दर्द एक बार भी सहन नहीं कर पाती जबकि एक महिला को बच्चे पैदा करने की आदत लग चुकी है। जी हां, अमेरिका की पेटी को बच्चे पैदा करने में काफी मजा आता है। पेटी अब तक सोलह बच्चे को जन्म दे चुकी है और अब अगले बच्चे की तैयारी में जुट गई है।

पेटी के पति ने बताया कि सोलहवें बच्चे के जन्म के दौरान पेटी की हालत काफी सीरियस हो गई थी। उसकी जान बचाना काफी मुश्किल हो गया था। लेकिन किसी तरह से उसकी जान बचाई गई। बावजूद इसके पेटी ने अब अगले बच्चे की तैयारी शुरू कर दी है।

पेटी और कार्लोस के घर एक अजीबोगरीब परंपरा है। इनके घर में हर बच्चे का नाम C से शुरू होता है। 15 बच्चों के नाम कपल ने सी से ही रखा है। कपल ने अपने सोलहवें बच्चे का नाम Clayton रखा है। पेटी ने बताया कि सबसे बड़े बेटे का नाम Christopher है।

इसके बाद आता है Cristian- 9, Celeste-8, Cristina- 7, Carol-4 ,Camilla-2, Charlotte-1 और Crystal भी एक साल की है। पेटी ने अपनी 16वीं प्रेग्नेंसी को सबसे मुश्किल बताया। पेटी ने बताया कि वो गर्भ से बाहर आना ही नहीं चाहता था।

पेटी का कहना है कि उसे अब बच्चे पैदा करने में मजा आने लगा है। साथ ही पेटी ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो एक और बच्चा उनकी झोली में आ जाएगा। पेटी अब सी से अन्य नाम में जुट गई है ताकि आगे के बच्चे का नामकरण आसानी से हो पाए।