Aaj Ka Rashifal 7 July 2024:  आज इन राशि वालों को हो सकता है नुकसान, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

 

मेष राशि का राशिफल
आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सत्ता शासन में बैठे लोगों को नए दायित्व प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक न बढ़ने दें। उन पर अपना नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक क्रियाकलापों के प्रति सतर्कता बढ़ेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लाभ उन्नति का अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

वृष राशि का राशिफल
आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के साहस एवं पराक्रम के कारण विरोधी अथवा शत्रु से सफलता प्राप्त होगी। किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। संघर्ष करने से भाग्य साथ देगा गुप्त विरोधी गुप्त रूप से आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। सावधानी बनाए रखें। सामाजिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ उन्नति के योग बन सकते हैं।  

मिथुन राशि का राशिफल
आज नौकरी में उच्च अधिकारियों से अधीनस्थ के साथ उनकी हां में हां मिलाते रहे। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। बनते बनते कार्यों में बाधाएं आएगी। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। आपकी सूझबूझ से परिस्थितियों अनुकूल होने लगेंगे। मन में नई आशा की किरण जागेगी। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने पर स्थिति में सुधार होगा। अपनी कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करें।  

कर्क राशि का राशिफल
आज आजीविका के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों के लिए परिस्थितियां अधिकांशत: अनुकूल रहेंगी। व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यापार में धीमी गति से लाभ होगा। योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। विरोधियों को अपनी निजी योजनाओं के बारे में पता न चलने दें। परोपकार, दया, धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी।  

सिंह राशि का राशिफल
आज बैंक में जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ सकता है। आपको शारीरिक परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। पहले के रुके हुए कार्य पर फोकस करना होगा। उद्योग धंधे से जुड़े लोगों को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि का राशिफल
आज रोजगार प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी का साथ बना रहेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। कला अथवा लेखन कार्य से जुड़े लोगों को उच्च सफलता प्राप्त होगी। किसी पुराने मुकदमे से छुटकारा मिलेगा। जेल से मुक्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। व्यापार में नए मित्र बनेंगे।  


तुला राशि का राशिफल
आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल होंगे। व्यापार में कड़ा परिश्रम लाभकारी सिद्ध होगा। भाई बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पैतृक धन संपत्ति आपको मिल सकती है। भूमि, भवन आदि के कार्य में लगे लोगों को विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कोई काफी समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।  


वृश्चिक राशि का राशिफल
आज वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारी परेशानी का सबब बनेगी। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। घर अथवा व्यापारिक स्थल में अग्नि लगने का भय बना रहेगा। राजनीति में मिली असफलता अपमान का सबब बनेगी। व्यापार में तनाव होने से मन खिन्न रहेगा। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा।  

धनु राशि का राशिफल
आज भूमि संबंधी कार्य में बनते बनते बाधा आ सकती है। किसी नए उद्योग की कमान आपको किसी अन्य को देने की बजाय आप उसे खुद ही संभाले। अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन चलते-चलते अचानक खराब हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य धन के अभाव में बाधित हो सकता है। कृषि कार्य में रुचि कम रहेगी। 


मकर राशि का राशिफल
आज व्यर्थ भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र में झूठे आरोप में जेल जाना पड़ सकता है। नौकरी में मनचाही जगह स्थानांतरण हो सकता है। राजनीतिक विरोधी षड्यंत्र रच कर फसा सकते हैं। परिवार में झगड़ा गंभीर रूप ले सकता है। किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। व्यापार में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।  


कुंभ राशि का राशिफल
आज अध्ययन एवं अध्यापन में अभिरुचि कम होगी। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने हेतु घर से दूर जाना पड़ेगा। कार्य में मन लगाने का प्रयास करें। कार्य बिगड़ जाएगा। नौकरी में अधीनस्थ से तालमेल बैठाने का प्रयास करें। लंबित कार्य निपट सकेंगे। व्यापार में नए अनुबंध के लिए आपको कठिन प्रयास करना पड़ेगा। 


मीन राशि का राशिफल
आज आपको कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारी से सहयोग से कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। राजनीति में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय रहेगी। नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। शेयर, लॉटरी आदि के कार्य में लोगों को अचानक बड़ी सफलता मिलेगी।