Aaj Ka Business 26 June 2023 Rashifal :  मिथुन वालों को बैंकिंग नौकरी में मिलेगा लाभ तो कर्क जातक बिजनेस में पाएंगे सफलता, जानें यहां सभी राशिफल के बारे में  

 

Aaj Ka Business 26 June 2023 Rashifal :   सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र का तृतीय चरण है व चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।  मेष, कन्या व मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब राशिफल के बारे में जानते हैं...


 मेष 

इस राशि के गुरु व खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में लाभ देंगे।  आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाइए।


 वृषभ  

छात्र लाभान्वित होंगे। गुरु तथा चन्द्रमा युवाओं को शिक्षा में सफलता देगा। शनि दशम भाव में हैं।  दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से पंचम संतान को लाभ देंगे। धन का व्यय हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ में शनि गोचर के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है।


 मिथुन 

इस राशि के सूर्य व कन्या राशि के बुध आईटी व बैंकिंग करियर में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।

 कर्क 

 दिन व्यवसाय में सफलता का है। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

 सिंह

सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर  आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। शमी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।

 कन्या 

दशम सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल व चावल का दान करें।

 तुला 

सूर्य अभी इसी राशि से नवम गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

 वृश्चिक 

 छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। शुक्र व्यवसाय को बेहतर करेंगे। मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।

 धनु 

 पंचम गुरु शिक्षा के लिए बहुत ही शुभ हैं। सूर्य इसी राशि से सप्तम व चन्द्रमा दशम में हैं। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

 मकर 

शुक्र व शनि राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे। चन्द्रमा कन्या व शनि इसी राशि से द्वितीय हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। फलों का दान करें।

 कुंभ 

इस राशि के शनि व अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे।  बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। गुड़ का दान करें।

 मीन 

चतुर्थ भाव में सूर्य व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय को मङ्गलमय करेंगे। शुक्र व गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु शुभ हैं। चने की दाल का दान करें। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।