खेतों में लहलहाती गेहूं की हरी फसल को खरीद रही यह कंपनी, जानिए पूरी डिटेल्स

महाराष्ट्र में इन दिनों हरी फसल बेची जा रही है, जो एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
 

Wheat News: महाराष्ट्र में इन दिनों हरी फसल की जोरदार बिक्री हो रही है। वहीं बिक्री के कारण यह सुर्खियों में आ रही है। वहीं साथ में खेतों में लहलहाती गेंहू की हरी फसल को कंपनी की तरफ से मशीनों द्वारा कटाई करके रोलपैक किया जा रहा है। चलिए आईये जानते है...

बता दें मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गांवों में हाल में महाराष्ट्र की निजी कंपनी ने किसानों की हरी फसल को खरीदना शुरू किया है। कंपनी गेहूं की हरी फसल को गोल गोल बंडल बनाकर ले जाती है।

 विदिशा तहसील के के आसपास निजी कंपनी के ट्रेक्टर सांकलखेड़ा कला एवं देवखजूरी और फसल कटाई लिए उपयोग आने वाली विशालकाय मशीनें देखी जा रहीं हैं।

इस रोलपैक को एयरटाइट पालीथिन संबंध में कृषि उपसंचालक केएस खपेड़िया से जब चर्चा की गई तो उन्होने अनभिज्ञता जताई है। किसानों का कहना कंपनी के लिए खरीदकर ले जा रहे हैं। कर्मचारी कह रहे हैं पशु चारे के क्वालिटी जांचते हैं इसके बाद किसान से सौदा तय होता है।

फसल की मौजूदा स्थिति देख भाव होता है तैयार 

बता दें जैसे गेंहू के हल्के दाने पकने पर कटाई शुरू करते है। किसानों का कहना है कि निजी कंपनी के कर्मचारी खेत की पैदावार और फसल की मौजूदा स्थिति देखकर भाव तय कर रहे हैं। एक बीघा खेत में 10 क्विंटल गेहू पैदा होता है तो कंपनी काम से कम उसका भाव 20 हजार  लगा रही है। वहीं किसान फसल बेचने में ज्याद से ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।