हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम, इन राज्यों में आज झमाझम बारिश, देखें मौसम की जानकारी

 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलेगा मौसम, इन राज्यों में आज झमाझम बारिश, देखें मौसम की जानकारी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जनवरी के बाद मौसम में हल्का बदलाव आएगा और पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा।

हरियाणा कृषि मौसम विभाग हिसार के वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खीचड़ के मुताबिक 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तन और आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में 15 और 16 जनवरी को हल्की से मध्यम शीत लहर चलने की संभावना है।

इसके बाद 17 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य में ज्यादातर इलाकों में 17 से 19 जनवरी के दौरान आंशिक बादलवाई छाए रहने की संभावना है।

हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। 16 जनवरी को कहीं-कहीं हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवा शीतलहर की संभवना बना रही है। इसके बाद 17 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में सबसे ठंडा हिसार और बठिंडा रहा। हिसार और बठिंडा में रात्रि तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । जबकि हमेशा से ही राजस्थान के जिलों में अधिक ठंड पड़ती थी। जिसमें चूरू और पाली दो जिलों में तो काफी ठंडी रातें पहले रह चुकी हैं। मगर पिछले कुछ समय से राजस्थान में रात्रि तापमान कम ही गिरा है।

यहां चूरू में रात्रि तापमान 9 डिग्री, अजमेर में 6.7 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री, हनुमानगढ़ में 5.1 डिग्री व पाली में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पंजाब और हरियाणा दोनों ही मैदानी क्षेत्र अधिक ठंडे हैं। जबकि राजस्थान में सर्दी पहले की अपेक्षा कम पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण बारिश है।

17 जनवरी तक हल्की धूप निकलने के आसार

हरियाणा पंजाब और राजस्थान में अभी धूप निकलने के आसार कम हैं। मौसम में आए बदलाव से अब 17 जनवरी तक हल्की धूप के साथ मौसम सर्द रहने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी तीन दिनों में शीतलहर चलने की संभावना भी मौसम विज्ञानियों ने जता दी है। शुक्रवार को दिन में सूर्य देव की लुकाछिपी रही। जिससे लोगों को कुछ राहत तो मिली मगर बादलवाई के कारण सर्दी का अहसास भी हुआ।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई बारिश से अभी भी हवा में नमी है। यही नमी सर्द मौसम बना रहा है। हवा के चलने से गलन और भी अधिक हो गई है। इसी कारण से धुंध हो रही है और यही कारण है जिसके चलते दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले कुछ समय तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी।

[HINDI] सम्पूर्ण भारत का जनवरी 15, 2022 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा उत्तर आंतरिक कर्नाटक से उत्तर आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे बना रहा। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हुई।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मराठवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के उत्तरी तट और कोंकण और गोवा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति संभव है।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की गतिविधियां संभव हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।