Snake Farming : यहां के लोग करते हैं जहरीले किस्म के लाखों सांपों की खेती! कमाते हैं करोड़ों रुपए, अभी जान लीजिये पूरी खबर

आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
Snake Farming : यहां के लोग करते हैं जहरीले किस्म के लाखों सांपों की खेती! कमाते हैं करोड़ों रुपए, अभी जान लीजिये पूरी खबर
WhatsApp Group Join Now

Snake Farming : आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह गांव चीन में स्थित है जिसका नामजिसिकियाओ (Jisiqiao) है। इस गांव में लगभग 170 परिवार हर साल तीस लाख से ज्यादा सांपों की पैदावार करते हैं। आईये जानते है क्या है इस गांव की खासियत। 

यह गांव बना हुआ है चर्चा का विषय

इस गांव को अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक ने कवर किया है। यहां किंग कोबरा, वाइपर और रैटल स्नेक जैसे एक से बढ़कर एक जहरीले सांप पैदा किए जाते हैं।

सिर्फ साँपो की ही नहीं होती पैदावार 

इतना ही नहीं यहां कॉकरोच से लेकर मच्छरों तक को बड़े पैमाने पर पैदा किया जाता है। असल में जैसे जानवरों को पाला जाता है और उनकी देखभाल की जाती है, वैसे ही इस जगह पर सांप को पाला जाता है।

कई बिमारियों का इलाज होते है ये सांप 

चीन में हजारों सालों से परंपरागत चिकित्सा को बढ़ावा दिया जा रहा है और सांप से भी कई तरह के इलाज किए जाते हैं। इसीलिए यहां ऐसा किया जाता है।

इस गांव में लंबे समय से होती है साँपों की खेती 

हालांकि इस गांव में सांपों की खेती लंबे समय से की जा रही है। यहां तमाम नस्ल के सांप पाए जाते हैं। जिसमें नाग-नागिन भी हैं। इनको लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में पाला जाता है।

सांपों से बनने वाली जड़ी-बूटी

बता दें कि सांपों से बनने वाली जड़ी-बूटी से कई तरह की बीमारी के इलाज का दावा किया जाता है। सांप से भी कई तरह के इलाज किए जाते हैं।

कैंसर की बीमारी का रामबाण 

सांपों से स्किन डिसीज के इलाज होता है, साथ ही कैंसर में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। सांप का जहर दिल के मरीज को दिया जाता है।

खाल का उपयोग चमड़े के उत्पाद में

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सांप की प्रजातियों के खाल का उपयोग चमड़े के उत्पाद, जैसे- बैग, जूते और बेल्ट बनाने में भी होता है।

इसी तरह का काम वियतनाम में भी

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि कुछ इसी तरह का काम वियतनाम में भी किया जाता है। यहां पेड़ों की डालियों पर सांप लिपटे होते हैं। यहां भी सांप पाले जाते हैं।