Haryana Weather – हरियाणा की इन जगहों पर अगले 3 घण्टे में झमाझम बारिश

 
Haryana Weather – हरियाणा की इन जगहों पर अगले 3 घण्टे में झमाझम बारिश
WhatsApp Group Join Now

Chaupal TV, Weather

हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान :
[email protected] सुबह 8.20 बजे:- अगले तीन घण्टों मे अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर,गुरूग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखीदादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिलों तथा इस के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित।
🌳कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Haryana Weather – हरियाणा की इन जगहों पर अगले 3 घण्टे में झमाझम बारिश

हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान :[email protected] सुबह 7.20 बजे:- अगले तीन घण्टों मे अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद,रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार जिलों तथा इस के आसपास के क्षेत्रों में तेज हवायों व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित।

हरियाणा में प्री मॉनसून ने समय से 10 दिन पहले दस्तक दे दी है। जिसके चलते गर्मी के तेवर झेल रहे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। हरियाणा में प्री मॉनसून के समय से पहले आने को लेकर एचएयू हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र/डिप्रेसन से एक टर्फ रेखा बन गई।

जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नमी वाली मॉनसूनी हवायों के कारण यह प्रीमॉनसून बारिश हुई है व अगले तीन चार दिन तक (16जून तक) बीच बीच मे राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज चमक व तेज हवायों के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह बारिश खरीफ फसलों विशेषकर नरमा कपास सब्जियों फलदार पौधों के लिए फायदेमंद है तथा धान लगाने वाले क्षेत्रों में बारिश से भूमि में नमी की अधिकता के कारण पानी की बचत होगी तथा बारानी क्षेत्रों में ग्वार बाजरा की बिजाई करने में सहायक होगी।