Mansoon Rain: मध्य भारत में पहुंचा मानसून, अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश

 
Pre Mansoon Rain: हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी प्री मानसून की पहली बारिश, दो दिन बाद बदलेगा मौसम
WhatsApp Group Join Now
 

#Monsoon2024: आज छत्तीसगढ़, ओड़िशा में पहुँचा मॉनसून 2024, अगले 3 दिन मध्य भारत मे होगी झमाझम बारिश:

मानसून 2024 एक बार फिर से आगे बढ़ा है। आज मानसून ने आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के इलाकों में दस्तक देती है। साथ में दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मानसून पहुँच गया है।

मानसून की उत्तर आगमन रेखा 18.0°N/60°E, 18.0°N/65°E, 
17.5°N/70°E, हरनाई, बारामती, निजामाबाद, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम  19.5°N/88°E, 21.5°N/89.5°E, 23°N/89.5°E and इस्लामपुर से गुजर रही है।

अगले 2 से 3 दिनों में मानसून मुंबई सहित मध्य महाराष्ट्र, संपूर्ण तेलंगाना, संपूर्ण आंध्र प्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के कुछ अन्य इलाकों में भी दस्तक देने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बन रही हैं।

इसी के साथ उत्तर भारत में भी लगातार दो आए पश्चिमी विक्षोभ का असर आज खत्म हो रहा है। हालांकि आज देर रात तक दक्षिण हरियाणा , राजस्थान और साथ लगते मध्य प्रदेश के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 

कल से मैदानी इलाकों में मौसम साफ हो जाएगा। उत्तर भारत में बारिश अब अगले 10 से 12 दिन तक नहीं होगी। आगे मौसम लगभग साफ़ ही रहेगा और तेज गर्मी व लू एल की दोबारा वापसी होगी। तापमान की जानकारी जल्दी दे दी जाएगी।