Kisan News: गेंहू कटाई के बाद खेतों में करें इस चीज की खेती, कम लागत में मिलेगा अच्छा मुनाफा

गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब खेत खाली पड़े है। लेकिन इन खाली खेतों में अगर गर्मियों में उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा हो सकता है।
 
गेंहू कटाई के बाद खेतों में करें इस चीज की खेती, कम लागत में मिलेगा अच्छा मुनाफा
WhatsApp Group Join Now

Kisan News: गेहूं की कटाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब खेत खाली पड़े है। लेकिन इन खाली खेतों में अगर गर्मियों में उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। इन खेतों में आप दूसरी फसल को उगाने तक तोरई या फिर कोई और सब्जी की फसल कर सकते है। लेकिन तोरई की खेती करने में आपको ज्यादा फायदा मिलेगी। 

क्योकिं तोरई की फसल को तैयार करने में 10 से 12 हजार रुपए की लागत आती है। हालांकि तोरई की फसल तैयार करने में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ती है। वहीं शाहजहांपुर का एक किसान कुलदीप भी इन दिनों अपने खाली खेतो पर तोरई की फसल उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहा है। किसान का कहना है कि वह दो से तीन महीने में बेहद कम लागत में तोरई की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहा है। खास बात यह है कि कुलदीप सिंह तोरई की खेती करने में बेहद कम कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से उनकी तोरई की फसल को बाजार में दाम भी अच्छे मिलते हैं।


कुलदीप सिंह ने बताया कि वह तोरई की नर्सरी तैयार कर उसको खेत में रोपाई करते हैं। नर्सरी तैयार करने के लिए वह सबसे पहले फरवरी के महीने में कोकोपिट, वर्मी क्लाइट या वर्मी कंपोस्ट को मिलाकर छोटे-छोटे पॉलिथीन के बैग में भरते हैं। उसके बाद सर्वोत्तम क्वालिटी का बीज लाते हैं। वह 5 हजार रुपए प्रति किलो बीज खरीद कर नर्सरी तैयार करते हैं। नर्सरी तैयार कर खेत में लगाने से पौधे जल्दी तैयार हो जाते हैं। उनको फसल भी जल्द मिलने लगती है। किसान अभी चार बीघा खेत में तोरई की खेती कर रहा है। जिससे वह अभी तक तोरई की फसल से करीब 50 से 60 हजार रुपए का मुनाफा ले चुके हैं। इस फसल से करीब 1 लाख रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है।