Haryana Weather Alert: हरियाणा में कब तक होगी बारिश, देखें मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान

 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कब तक होगी बारिश, देखें मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान
WhatsApp Group Join Now

मौसम पूर्वानुमान :-कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

30 जुलाई,2022 :

मौसम :- मानसून ट्रफ सामान्य स्तिथि के उत्तर की तरफ होने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा राज्य में 28 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मानसून के 30 जून के प्रवेश से लेकर आज 30 जुलाई तक एक महीने के दौरान हरियाणा राज्य में 242.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (200.5 मिलीमीटर) से 21% ज्यादा दर्ज हुई है।


हरियाणा के 18 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 4 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले फतेहाबाद, कैथल, झज्जर, कुरूक्षेत्र, पानीपत व रेवाड़ी है तथा सब से कम बारिश फरीदाबाद,सोनीपत, यमुनानगर व अंबाला जिलों में दर्ज की गई है।

Haryana Weather Alert: हरियाणा में कब तक होगी बारिश, देखें मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान



मौसम पूर्वानुमान:

मानसून टर्फ़ अब फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, अगरतला होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा इसकी अक्षय रेखा का पश्चिमी सिरा सामान्य स्तिथि में उत्तर की तरफ होने से राज्य में कल 31जुलाई को ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है परंतु 1अगस्त से 3अगस्त के दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है परंतु दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों के जिलों में मौसम परिवर्तनशील व कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है ।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार