Sarson Bhav Today: क्या सरसों के भावों मे आएगी तेजी? देखिए आज सरसों के मंडी भाव और तेजी-मंडी रिपोर्ट

 
Sarson Bhav Today: क्या सरसों के भावों मे आएगी तेजी? देखिए आज सरसों के मंडी भाव और तेजी-मंडी रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now

सरसों के भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट 14 मई 2022

दोस्तों हम कई दिन से बता रहे हैं कि सरसों के फंडामेंटल मजबूत चल रहे हैं शुक्रवार को भी ठीक ऐसा ही देखने को मिला भी। हालांकि सरसों के भाव में कोई बहुत बड़ी तेजी नहीं दिखाई दी लेकिन और ऑल सेंटीमेंट मजबूत ही बना रहा। सरसों को लेकर क्या कुछ माहौल रहने वाला है इस रिपोर्ट में हम इसकी चर्चा करेंगे

सरसों की ताजा मार्केट अपडेट

शुक्रवार को तेल मिलों की मांग बनी रहने से मार्केट में दूसरे दिन भी सरसों एवं इसके तेल की कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिला। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये तेज होकर 7,375 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। सरसों की आवक में हल्की कमी देखने को मिली। मंडियों में आवक घटकर 4.75 लाख बोरियों की रह गई। व्यापारियों के अनुसार विदेशी बाजार में पॉम तेल और सोया तेल की कीमतों में सुधार आया है, साथ ही घरेलू बाजार में सरसों में बिकवाली कमजोर बनी रही।

गर्मी के मौसम का असर

दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि गर्मी को मौसम मे तेल की मांग घट जाती है और गर्मी का सीज़न फ़िलहाल अपने पीक पर चल रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में तापमान ज्यादा होने का असर भी तेलों की खपत की खपत पर पड़ रहा है। इतनी गर्मी होने के बावजूद भी तेल के भाव में सुधार हो रहा है इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सरसों में आने वाले बरसाती सीज़न में जबरदस्त डिमांड देखने को मिलेगी और भाव भी तेज होंगे। गर्मी के चलते कम डिमांड और इसके अलावा आगामी दिनों में इंडोनेशिया पॉम तेल के निर्यात पर लगी रोक को हटा लेने की आशंकाओं के चलते भी सरसों में सीमित तेजी मंदी बनी हुई है।

विदेशी बाजारों के ताजा रुझान

विदेशी बाजारों की बात करें तो मलेशिया में पॉम तेल के जुलाई वायदा अनुबंध की कीमतों में 21 रिगिट की तेजी के बाद भाव 6,363 रिगिट प्रति टन पर पहुंच गए। अमेरिकी कृषि विभाग ने गुरुवार को एक मासिक फसल रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ने की संभावना है, लेकिन बायो फ्यूल के साथ साथ खाद्य तेलों की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति टाइट रहने का अनुमान है।

दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक और पॉम तेल के उत्पादक देश और इंडोनेशिया पर विश्व बाजार के व्यापारियों की नजर रखी हुई है। कभी भी पॉम तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की खबर आ सकती है।

खाद्य तेलों में लगातार तेजी

खाद्य तेलों के बाजार में भी कुछ सुधार दिखाई दिया। सुरजमुखी तेल के आयात में 74% तक गिरावट दर्ज हुई है हालांकि पिछले में साल से यह 70% कम रहा है। तेल तिलहन के बाजार अभी भी तेजी का इशारा कर रहे हैं। सरसों तेल जयपुर में एक्सपैलर भाव 10 किलो में दो रुपए तेज होकर 1527 के स्तर पर पहुंच गया है। कच्ची घानी के भाव में भी 2 रुपए की बढोतरी हुई है और भाव 1537 रुपए तक हो गया है। आरबीडी पामोलिन चेन्नई में 1535 रुपए बोला जा रहा है। सोयाबीन तेल में भाव स्थिर हैं गुजरात में यह 1575 रुपए, बूंदी में 1580 रुपए और लातूर में 1585 रुपए के स्तर पर है। मूंगफली के तेल में भी कई दिन से चल रही गिरावट रुकी है और बाजार गुजरात में 1575 रुपए पर स्थिर हो गया है। हैदराबाद में इसके भाव 1720 रुपए पर हैं।

सरसों के भाव

जयपुर मंडी में सरसों के रेट 7300
दिल्ली मंडी में सरसों का प्राइस 7050
सुमेरपुर मंडी में सरसों का रेट 7350
सादुलपुर चूरू मंडी में सरसों का प्राइस 5550
सरसों गोयल कोटा भाव ₹ 7100
पोरसा भाव ₹ 6500/75 आवक 500
ग्वालियर भाव ₹ 6600/6700 आवक 700
अलवर भाव ₹ 7000 आवक 5000
खैरथल भाव ₹ 6800/7000 आवक 4000
बरवाला भाव ₹ 6900 आवक 150
हिसार भाव ₹ 6800 आवक 3000
मुरैना भाव ₹ 6600 आवक 1500
जबलपुर मंडी में सरसों का दाम 5000/6400 आवक 500
केकड़ी मंडी में सरसों का रेट 6400/7100 आवक 1000
शाजापुर मंडी में सरसों का रेट 6000 से 6300 आवक 200
राठ मंडी में सरसों का रेट 6200

खुर्जा भाव ₹ 6500 आवक 100
चरखी दादरी मंडी सरसों भाव ₹ 6800/7000
गंगानगर मंडी सरसों भाव ₹ 6300/6700 आवक 2500
आगरा/शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 7700
अलवर सलोनी भाव ₹ 7800
कोटा सलोनी भाव ₹ 7700
आगरा शारदा भाव ₹ 7400
आगरा बीपी भाव ₹ 7450+50

कोलकाता भाव ₹ 7500

कानपुर भाव ₹ 7300
अदानी विल्मर भाव ₹ 7200
हिसार मंडी (कंडीशन)6900
मण्डी भाव ₹ 6800 आवक 3000
कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग/नगर भाव ₹ 6900
भरतपुर भाव ₹ 6900 आवक 2000
कोटा भाव ₹ 6300/6800 आवक 4000
गंगापुर सिटी मंडी सरसों भाव ₹ 6980
मालपुर मंडी में सरसों का रेट 6125 आवक 5000

इटारसी मंडी में सरसों का रेट 6000 से 6100
विदिशा मंडी में सरसों का रेट 5500 से 6400
दमोह मंडी में सरसों का रेट 5500 से 6300
गोटेगांव मंडी में सरसों का रेट 6500
गिद्दवाहाँ मंडी में सरसों का भाव ₹ 6300/6745
सिरसा मंडी में सरसों का रेट 6200/6725
मेड़ता सिटी भाव ₹ 6700+50 आवक 3000
श्योपुर भाव ₹ 6600/6650 भाव ₹ 50 आवक 1200
बारां भाव ₹ 6300/6625+25 आवक 7000

सरसों तेल कच्ची घनी

कोलकाता भाव ₹ 1590
मंगल भाव ₹ 1571
गंगापुर भाव ₹ 1510
श्री गंगानगर भाव ₹ 1520
आदमपुर भाव ₹ 1540
गोयल कोटा भाव ₹ 1581
शिव कोटा भाव ₹ 1560
हिंडौन भाव ₹ 1510
दौसा भाव ₹ 1510
नेवाई भाव ₹ 1520
भरतपुर भाव ₹ 1526/1527
टोंक भाव ₹ 1518
अलवर भाव ₹ 1526/1527
कोटा भाव ₹ 1526/1527
बूंदी1521/1522
उत्सव भाव ₹ भाव ₹ 1530

सरसों तेल एक्सपेलर

भिवानी भाव ₹ 1495/1500
श्री गंगानगर भाव ₹ 1490
बीकानेर भाव ₹ 1480
चरखी दादरी भाव ₹ 1490
भरतपुर भाव ₹ 1520/1521
नेवाई भाव ₹ 1505
अलवर भाव ₹ 1520/1521
कोटा भाव ₹ 1517/1518
बूंदी भाव ₹ 1515/1516
विपुल भाव ₹ 1505

सरसों खल

श्री गंगानगर भाव ₹ 2650
केकरी भाव ₹ 2750
आगरा भाव ₹ 2901/2987
चरखी दादरी भाव ₹ 2600
भरतपुर भाव ₹ 2750
अलवर भाव ₹ 2725
नेवाई भाव ₹ 2640
कोटा भाव ₹ 2800
टोंक भाव ₹ 2630

बरसाती सीज़न में बढ़ेंगे भाव

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि अत्यधिक गर्म सीजन होने के कारण खाद्य तेलों की मांग में गिरावट दर्ज हुई है जिसके चलते बाजार नीचे की तरफ जा रहा था । मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्य केरल में 20 मई तक मानसून पहुंचने की संभावना है जिसके बाद मानसून की दिशा और रफ्तार मध्य भारत की तरफ बढ़ेगी। बरसातों का सीजन शुरु होने के बाद एकाएक खाद्य तेलों की मांग बढ़ेगी और बाजार के तेज होने की प्रबल संभावना है

सरसों की घटती आवकें

देशभर की मंडियों में शुक्रवार को सरसों की दैनिक आवक घटकर 4.75 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि गुरूवार को आवक 5 लाख बोरियों की हुई थी । कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 2.15 लाख बोरी, मध्य प्रदेश में 35 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश में 75 हजार बोरी, हरियाणा और पंजाब में 60 हजार बोरी, गुजरात में 20 हजार बोरी तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 70 हजार बोरी सरसों की आवक हुई।