Mandi Bhav 10 मई 2022: देखिए पूरे हफ्ते के मंडी भावों की तेजी मंदी रिपोर्ट, गेहूं, सरसों का ताजा भाव

 
Mandi Bhav 10 मई 2022: देखिए पूरे हफ्ते के मंडी भावों की तेजी मंदी रिपोर्ट, गेहूं, सरसों का ताजा भाव
WhatsApp Group Join Now

दोस्तों पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ साथ घरेलु बाजार में भी गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दो महीने के रूझान को देखें तो गेहूं का सीजन होने और बढ़ी हुई आवक के बावजूद भी गेहूं की कीमत बढ़ी है। हालांकि आवक के दबाव में इसे कम होना चाहिए। अमेरिका जैसे निर्यातक देशों में 7 मार्च को गेहूं की कीमत प्रति टन क्विंटल 40,21 रुपए पहुंच गई थी जो इससे पहले 3 मार्च तक 2,100 से 22,00 रुपए प्रति क्विंटल थी। भारतीय कीमत के अनुसार देखें तो कीमत 2,500 से 4,000 रुपए प्रति क्विंटल रही। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अजेंटीना, कनाडा जैसे देशों में भी गेहूं की कीमत में भारी इजाफा हुआ है।

ताजा गेहूं मार्केट न्युज

गेहूं की बढ़ी हुई कीमत के कारणों को हम आज विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। साथियो दुनियाभर में गेहूं का निर्यात लगभग 200 मिलियन टन होता है जिसमें रूस और यूक्रेन का शेयर 50-50 मिलियन मीट्रिक टन है। युद्ध की वजह से दोनों देशों की निर्यात लाइने बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में भारतीय गेहूं के किसान के लिए अवसर के नए दरवाजे खुल गए हैं। और भारतीय गेहूं की डिमांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ गई है। निजी कंपनियों द्वारा खरीद के कारण भारतीय मंडियों में गेहूं की कीमत बढ़ गई जिसके अगले तीन से चार महीने तक ऐसी ही रहने की संभावना है।

क्या सभी किसान की हुई मौज

अच्छे भाव मिलने से गेहूं किसान खुश हैं। दशकों बाद किसानों को सरकारी कीमत यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ज्यादा भाव मिल रहे हैं । यही कारण है कि गेहूँ के बड़े उत्पादक राज्यों में सरकारी मंडियों में गेहूं की खरीद की रफ्तार पिछले सालों की तुलना में बहुत कम है। एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि इस सत्र में सरकार की गेहूं खरीद पिछले 10 साल में सबसे कम रह सकती है। अच्छी बात यह है कि फिर भी किसानों को फायदा हो रहा है।

हालांकि पंजाब किसानो का कहना है कि पंजाब की मंडियों में व्यापारियों ने किसानों से सांठगांठ कर ली। वे एमएसपी से अधिक कीमत पर तो गेहूं खरीद रहे हैं। लेकिन भाव एमएसपी से महज पांच रुपये ज्यादा दे रहे हैं। मतलब कि उन्हें 2,020 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है।

किसानों को एमएसपी से ज्यादा मिल रहे भाव

साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश, गेहूं उत्पादन के मामले में दूसरे राज्यों से सबसे आगे रहते हैं। इन दोनों राज्यों में ज्यादातर किसान सरकारी मंडी (APMC) की बजाय बाहर व्यापारियों को उपज बेच रहे हैं। वजह है कि उन्हें वे अच्छी कीमत दे रहे हैं। भारत में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,015 रुपए प्रति क्विंटल है।

घर से गेहूं खरीद रहे व्यापारी

आलम यह हो गया है कि अच्छी गुणवत्ता वाले गेहूं के लिए व्यापारी किसानों के घर भी पहुंच रहे हैं। वे 2,200 रुपये से लेकर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर शरबती किस्म का गेहूं खरीद कर किसानों को तुरंत भुगतान भी कर रहे हैं। MP के किसानों का कहना है कि किसानों से गेहूं खरीदने को लेकर व्यापारियों के बीच ऐसी होड़ पहले कभी नहीं देखी।

30 अप्रैल 2022 शनिवार को गेहूं के टोप भाव इस प्रकार से रहे

गेहूं के भाव
Gehu(Wheat)Rate

टोहाना मंडी गेहू का प्राइस 2085
सिरसा मंडी आज का रेट 2040/2140
ऐलनाबाद मंडी का टॉप भाव ₹ 2060/2080
सादुलपुर चूरू में गेहू का आज का रेट 2275
छतरपुर मंडी में गेहूं का रेट 2030

अलीराजपुर मंडी में गेहूं का भाव 2125
जोबट मंडी में गेहूं का रेट 2151
महोबा मंडी में गेहूं का रेट 2000
जबलपुर मंडी में गेहूं का प्राइस 2040 से 2075
आवक 16000

जावरा मंडी में गेहूं का रेट 2175 से 2700 आवक 10000
केकरी मंडी में गेहूं का भाव 2125 आवक 500
अलवर मंडी में गेहूं का रेट 2225 से 2340 आवक 500
जाओरा मंडी में गेहूं का भाव 2175 से 2700

कानपुर आज का रेट 2210
गोरखपुर भाव ₹ 2135
गोंदिया का ऑनलाइन प्राइस 2125
हिसार मंडी आज का रेट 2125
लखनऊ का ऑनलाइन प्राइस 2140

उदयपुर मंडी का टॉप भाव ₹ 2425
जयपुर मंडी का आज का रेट 2300
किच्छा मंडी भाव ₹ 2270
ग्वालियर मंडी भाव 2150/2175
इटारसी में गेहूं का रेट 2080 से 2040
राठ मंडी में गेहूं का रेट 2000
टीकमगढ़ मंडी में गेहूं का प्राइस 2007 से 2125
नरसिंहपुर मंडी में गेहूं का रेट 2000 से 2050

संघवी फ़ूड देवास भाव ₹ 2280
संघवी निमरानी भाव ₹ 2310
अक्षत नीमरानी भाव ₹ 2310
रानी सती सेंधवा भाव ₹ 2330
तिरुपति भाव ₹ 2300
राजाराम भाव ₹ 2370

बदनावर संघवी भाव ₹ 2280/2310
पारख अक्षत भाव ₹ 2310
बजरंग भाव ₹ 2300
मालवराज भाव ₹ 2230
राणीसती भाव ₹ 2330
कोपरगांव 2360

औरंगाबाद 2530
अहमदनगर 2550
सुपा 2500/2550
सनसवाड़ी 2525/2600
वाघोली 2500/2540/2600
पुणे भाव ₹ 2400
चाकन भाव ₹ 2500

मुंबई भाव ₹ 2420/2550
लोनंद भाव ₹ 2510/2570
सतारा लाइन भाव ₹ 2500/2550
बैंगलोर आज का रेट 2650/2700
हैदराबाद का टॉप भाव ₹ 2550/2630
तुमकुर भाव ₹ 2620
सेलम भाव ₹ 2700/2730

इरोड भाव ₹ 2900 हार्ड लोकवान
इरोड भाव ₹ 2700 (यूपी)
बेंगलुरु भाव ₹ 2650/2850
कोयंबटूर भाव ₹ 2700/2850
गांधीधाम भाव ₹ 2560
सुरत भाव ₹ 2500/2550
दाहोद भाव ₹ 2330/40
मालवराज भाव ₹ 2260/2325

कितना हुआ है निर्यात

दिल्ली के एक व्यापारी ने बताया कि भारत ने 330 डॉलर से 350 डॉलर यानी 25,000 से 27,000 रुपये प्रति टन के मूल्य के निर्यात ऑर्डर बुक किए हैं। भारत का गेहूं अन्य देशों के मुकाबले 50 डॉलर प्रति टन तक सस्ता है। मार्च में भारत ने 78.5 लाख टन गेहूं का निर्यात किया है जो कि पिछले साल से 275 प्रतिशत ज्यादा है। जानकारों का मानना है कि 2022-23 में भारत का निर्यात 1.20 करोड़ टन तक जा सकता है।

भारत सरकार की वेबसाइट एग्री एक्सचेंज के अनुसार 2022 में अब तक भारत से कुल 14476.62 करोड़ रुपए का गेहूं निर्यात हो चुका है जबकि 2020-21 में ये निर्यात महज 4037.60 करोड़ रुपए का ही था।

आगे क्या है उम्मींद

वैश्विक बाजार में गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी से भारत का गेहूं निर्यात बढ़ेगा। निर्यात बढ़ने के कारण निजी व्यापारिक खरीद बढ़ेगी। गेहूं आपूर्ति में रूस और यूक्रेन का हिस्सा एक चौथाई है। दोनों देशों में अगस्त-सितंबर तक पैदावार मिलती है। इसमे अभी समय है अतः अधिक डिमांड और कम सप्लाई के कारण भाव में मन्दी की संभावना नहीं है।

सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट और मार्केट अपडेट

साथियो पिछला हफ्ता सरसों के किसानों के लिए काफी अच्छा रहा। बदलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के बावजूद इंडोनेशिया से आ रही खबरों ने तेल तिलहन की कीमतों को सहारा दिया और बाजार में मजबूती बनी रही। ब्रांडेड कंपनियों ने ऊंचे भावों में सरसों की खरीद की और कंडीशन सरसों के भाव 8000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव को पार कर गए।

सरसों मार्केट में क्या रहा माहौल

खाद्य तेलों के भाव में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सरसों तेल और रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति लीटर की और तेजी आई है। यह दूसरा सप्ताह है जब खाद्य तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसका घरेलू बजट पर खासा असर पड़ेगा और लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ेंगी लेकिन तिलहन किसानों के लिए यह एक सुखद खबर है। बीते सप्ताह सरसों तेल और रिफाइंड के मूल्य में पांच रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।

निर्यात पर प्रतिबंध का असर

इंडोनेशिया के पाम ऑइल के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध के फैसले के कारण लगभग दो मिलियन टन पाम तेल का निर्यात प्रभावित होगा। क्योंकि इंडोनेशिया विश्व बाजार में हर महीने पाम ऑयल सप्लाई का 50 फीसद हिस्सा रखता है। Ind-Ra की रिपोर्ट बताती है कि इससे भारत में खाद्य तेल का आधा हिस्सा प्रभावित होगा। इस कारण से खाद्य तेल के दामों में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी हो सकती है और य़ह बढ़ोतरी महीने दर महीने जारी रह सकती है।

सरसों की ताजा मार्केट रिपोर्ट

शनिवार को सरसों के बाजार में तेजी रही जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़कर 7550 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। जबकि दिल्ली में कंडीशन सरसों 7300 रुपये तक बिकी। सलोनी प्लान्टों ने 8050 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में खरीद की। हाजिर मंडियों भी 50 से लेकर 100 रुपये तक की तेजी देखने को मिली। आपकी विस्तृत जानकारी के लिए सरसों के ताजा भाव नीचे दिए गए हैं।

सरसों की आवक

शनिवार को सरसों की आवक मे कमी देखने को मिली है शुक्रवार की 6 लाख 50 हजार बोरी के मुकाबले शनिवार को 5 लाख 25 हजार बोरी की आवक देखने को मिली है। राज्यवार सरसों की आवक इस प्रकार से रही :-

सरसों आवक सम्पूर्ण भारत
राजस्थान-250000 बोरी
मध्य प्रदेश-40000 बोरी
उत्तर प्रदेश-85000 बोरी
हरियाणा&पंजाब-65000 बोरी
गुजरात-25000 बोरी
अन्य राज्य -60000 बोरी
सम्पूर्ण भारत कुल आवक-525000 बोरी

सरसों का भाव
Sarso ka bhav

जुलाना मंडी सरसों आज का रेट 6900
बरवाला मंडी सरसों का भाव ₹ 7092
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 6300/7225
सिरसा मंडी आज का रेट 6300 से 7260
छतरपुर मंडी में सरसों का भाव 6700

महोबा मंडी में सरसों का रेट 2200 से 6800
जयपुर मंडी में सरसों का रेट 7525 से 7550 तेजी ₹ 50
दिल्ली में सरसों का प्राइस 7300
सुमेरपुर में सरसों का भाव 7360 से 7420 तक
गोयल कोटा मंडी में आज का रेट 7300 तेजी ₹100

जबलपुर मंडी में सरसों का रेट 4800 से ₹6000 आवक 50
केकड़ी मंडी में आज का सरसों का प्राइस 6400 से 7050 आवक 1500
गोटेगांव में सरसों का रेट 6200
जाओरा मंडी में सरसों का भाव 6400 से 6700
अलवर मंडी में सरसों कंडीशन का रेट 7150
अलवर मंडी में सरसों का रेट 6500 से 7150 आवक 5000
राठ मंडी में सरसों का रेट 6200

आगरा/शमशाबाद/दिगनेर भाव ₹ 8000
अलवर सलोनी भाव ₹ 8050
कोटा सलोनी भाव ₹ 8000
आगरा बीपी भाव ₹ 7750 भाव डाउन ₹ 50
आगरा शारदा भाव ₹ 7750

खैरथल भाव ₹ 7150/7200 आवक 6000
साावली भरतपुर भाव ₹ 7900
आरडीजी सॉल्वेंट लिमिटेड भाव ₹ 7325
रूचि सोया गुना भाव ₹ 7100

बारां भाव ₹ 7150
गंगानगर भाव ₹ 7150

कामां/कुम्हेर/नदबई/डीग भाव ₹ 7057+50

भरतपुर भाव ₹ 7057 भाव डाउन ₹ 53 आवक 8800
अलवर भाव ₹ 7200 आवक 8000

पोरसा भाव ₹ 6675 आवक 1000
ग्वालियर भाव ₹ 68000/7000 आवक 1200
गंगापुर सिटी मंडी
सरसों भाव ₹ 7100/7130 आवक 4000
मुरैना मंडी
सरसों भाव ₹ 6700+50 आवक 2000
हिसार मंडी
कंडीशन भाव ₹ 6900
मण्डी भाव ₹ 6800 आवक 1500

सरसों तेल कच्ची घानी

कोलकाता भाव ₹ 1610
मंगल भाव ₹ 1631
हापुड़ भाव ₹ 1670/1680
मुरैना भाव ₹ 1550
गंगापुर भाव ₹ 1540/1550
श्री गंगानगर भाव ₹ 1570
गोयल कोटा भाव ₹ 1621
शिव कोटा भाव ₹ 1600

हिन्दू भाव ₹ 1540/1550
दौसा भाव ₹ 1540/1550
नेवाई भाव ₹ 1540
भरतपुर भाव ₹ 1552/1553
टोंक भाव ₹ 1538
अलवर भाव ₹ 1552/1553
कोटा भाव ₹ 1552/1553
बूंदी भाव ₹ 1547/1548

सरसों तेल एक्सपेलर

बरवाला भाव ₹ 1540
भिवानी भाव ₹ 1535/1540
मुरैना भाव ₹ 1530
गंगापुर भाव ₹ 1540
श्री गंगानगर भाव ₹ 1520/1530

आदमपुर भाव ₹ 1540
चरखी दादरी भाव ₹ 1525
भरतपुर भाव ₹ 1546/1547
नेवाई भाव ₹ 1553
अलवर भाव ₹ 1546/1547
कोटा भाव ₹ 1543/1544
हिसार भाव ₹ 1540
बूंदी भाव ₹ 1541/1542
विपुल भाव ₹ 1545

सरसों खल का भाव

सुमेरपुर भाव ₹ 2781
जोधपुर भाव ₹ 2781
डीसा भाव ₹ 2860
गंगापुर भाव ₹ 2750
मुरैना भाव ₹ 2850

केकरी भाव ₹ 2830
आगरा भाव ₹ 3141/3220
आदमपुर भाव ₹ 2800
चरखी दादरी भाव ₹ 2650
भरतपुर भाव ₹ 2900
अलवर भाव ₹ 2775
नेवाई भाव ₹ 2730
कोटा भाव ₹ 2825
टोंक भाव ₹ 2720

रोके या बेचे

किसान साथियो सरसों के मौजूदा भाव अच्छे हैं। चूंकि सरसों का तेल खाने पीने के एक आवश्यक सामग्री है इसलिए सरकार अनाप शनाप भाव नहीं बढ़ने देगी। इसलिए ज्यादा रिस्क ना लेते हुए आधा माल निकलने का सोचा जा सकता है। हालांकि लंबी अवधि के लिए रोकना अभी भी फायदेमंद लग रहा है।