MSP 2023: हरियाणा, राजस्थान समेत सभी किसानों के लिए खुशखबरी, फसलों के नये समर्थन मूल्यों में हुई बढ़ोत्तरी, देखें लिस्ट

Minimum Support Price 2023: भारत सरकार ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर रबी विपणन सीजन 2023-24 के लिए 6 प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है।
 
MSP 2023: हरियाणा, राजस्थान समेत सभी किसानों के लिए खुशखबरी, फसलों के नये समर्थन मूल्यों में हुई बढ़ोत्तरी, देखें लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

Minimum Support Price 2023: भारत सरकार ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिश के आधार पर रबी विपणन सीजन 2023-24 के लिए 6 प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि की है। सरकार ने समर्थन मूल्य की घोषणा करने से पहले राज्य सरकारों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सुझावों पर भी विचार किया था।

केंद्र सरकार द्वारा रबी फसलों के समर्थन मूल्य ख़र्च का लगभग 50% या उससे अधिक होता है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023: केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल है,

जौ 1735₹ प्रति क्विंटल, चना 5335₹ प्रति क्विंटल, मसूर 6000 ₹ प्रति क्विंटल, तोरिया और सरसों 5450₹ प्रति क्विंटल और कुसुम 5650₹ प्रति क्विंटल। पिछले तीन वर्षों और चालू वर्ष के लिए 6 प्रमुख  रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि का विवरण नीचे चार्ट में दी गई  है।

Minimum Support Price 2023: देश ने कृषि और संबद्ध वस्तुओं के निर्यात में जबरदस्त वृद्धि देखी है। वर्ष 2015-16 की तुलना में, कृषि और उससे जुड़ें उत्पादों का  निर्यात 2015-16 में 32.81 बिलियन अमरीकी डालर से बढ़कर 2021-22 में 50.24 बिलियन अमरीकी डालर हो गया है, याने 53.1% की वृद्धि हुई है।