IMD Weather Update: जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने बताया इस तारीख को आ रहा है मॉनसून; देखें पूरी जानकारी

 
IMD Weather Update: जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने बताया इस तारीख को आ रहा है मॉनसून; देखें पूरी जानकारी
WhatsApp Group Join Now

इस समय भारत के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। बीते सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ जगहों पर बारिश हुई थी। हालांकि अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग ने इस मामले में खुशखबरी सुनाई है। IMD के मुताबिक इस बार साउथवेस्ट मॉनसून जल्दी आ रहा है।

मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे जुड़ी बंगाल की खाड़ी में 15 मई को मॉनसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार में 15 मई को पहली मॉनसून की बारिश होगी। भीषण गर्मी में मौसम विभाग की यह खबर काफी सुकून देने वाली है।

सामान्य तौर पर 1 जून को मॉनसून केरल पहुंचता है। साउथवेस्ट मॉनसून के बारे में मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 14 से 16 मई तक कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण अंडमान में 60 किमी तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम और मेघालय में 12 से 16 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 मई तक कई जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा होनों का अनुमान है। वहीं तेलंगाना, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और करैकल में छिटपुट वर्षा हो सकती है।