IMD Update on Cyclone Asani: चक्रवात 'असानी' के प्रभाव से क्या हरियाणा में भी होगी बारिश, IMD ने दी इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 
IMD Update on Cyclone Asani: चक्रवात 'असानी' के प्रभाव से क्या हरियाणा में भी होगी बारिश, IMD ने दी इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now

Cyclone Asani : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि चक्रवाती तूफान असानी मंगलवार यानी 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम की ओर रुख कर सकता है और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात असानी के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

कहां होगी बारिश, कब कमजोर पड़ेगा चक्रवात

आंध्र प्रदेश में आईएमडी ने बताया कि 11 मई की सुबह 8.30 बजे तक श्रीकाकुलम, विजयननगरम, विशाखापट्टनम, ईस्ट गोदावरी, कृष्णा, गुंटूर और वेस्ट गोदावरी जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटा से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

भुवनेश्वर के मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान असानी एक चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर हो जाएगा।

13 मई तक समुद्र में न जाएं मछुआरे

आईएमडी भुवनेश्वर ने कहा, “इसके प्रभाव के चलते, मलकानगिरि, गजपति, गंजम, पुरी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को 13 मई तक ओडिशा तट के साथ समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।”

गंभीर चक्रवाती तूफान असानी से जुड़ी आईएमडी की चेतावनियां

बारिश की चेतावनी

10 मई की रात से आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटों पर भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

11 मई को आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के साथ ओडिशा के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

12 मई को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शेष भारत में बारिश की चेतावनी

चक्रवाती तूफान असानी का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर-पूर्व के राज्यों में देखने को मिल सकता है। तूफान असानी का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है। चक्रवात के चलते सोमवार से ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में आज शाम से बारिश होने की आशंका है।

13-14 मई को अरुणाचल प्रदेश और 10-14 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपारा में भारी बारिश होने की संभावना है।

11-13 मई के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।