एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, करीब 90 हजार लूटकर फरार

Chaupal TV, Jhajjar एक ही रात में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन को सकते में ला दिया है। वारदात हरियाणा के जिला झज्जर की है। यहां बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल...
 
WhatsApp Group Join Now
एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, करीब 90 हजार लूटकर फरार

Chaupal TV, Jhajjar

एक ही रात में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात ने पुलिस प्रशासन को सकते में ला दिया है। वारदात हरियाणा के जिला झज्जर की है। यहां बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर 5 पेट्रोल पंपों पर लूटपाट की। तीन पेट्रोल पंपों से कैश और अन्य सामान लूटा। एक पेट्रोल पंप में घुस नहीं पाए और एक पेट्रोल पंप पर कैश नहीं मिला तो कर्मचारी को घायल कर दिया।

एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, करीब 90 हजार लूटकर फरार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने बताया कि लूटपाट की वारदात बहु से मातनहेल रोड पर करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थित पंपों पर अंजाम दी गई। आरोपी पेट्रोल पंपों पर लगे CCTV में कैद हुए हैं। दोनों ने मुंह पर मास्क लगाने के बाद हेलमेट पहना हुआ है।

एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, करीब 90 हजार लूटकर फरार

एक फुटेज में आरोपी स्टाफ के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है। आरोपियों ने सबसे पहले मेट्रो मार्केट झाड़ली स्थित सरती पेट्रोप पंप पर लूटपाट मचाई। यहां सेल्समैन मनोज और नवीन मौजूद थे, जिनसे बदमाशों ने एक फोन व 8000 रुपए लूटे। इसके बाद उन्होंने मेन रोड पर सासरोली गांव की सीमा में लगने वाले शिवा सर्विस स्टेशन को लूटा। यह सेल्समैन संदीप व सत्यवान से 21 हजार रुपए व फोन छीना है।

फिर दो किलोमीटर की दूरी पर बनी ससरोली चौकी से आगे निकलकर बने समता फिलिंग स्टेशन पर लूटपाट की। यहां सेल्समैन राजकुमार व महेंद्र से 60 हजार रुपए लूटे। इससे आगे एसर कंपनी के पंप पर पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसकी वजह से वे मानतहेल की तरफ चले गए।

एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने 5 पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, करीब 90 हजार लूटकर फरार

फिर बदमाशों ने नोगांवा से रूड़ियावास के बीच बने मान फिलिंग स्टेशन पर लूटपाट की। यहां सेल्समैन मोनू व बिल्लू थे, लेकिन उनके पास कैश नहीं था। इसलिए आरोपियों ने सेल्समैन मोनू के सिर में हथियार की बट मारकर घायल किया है।