सावधान- मार्बल व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 80 हजार, ठगी का शातिर तरीका कर देगा हैरान

Chaupal TV, Yamunanagar हरियाणा के यमुनानगर में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने ठगी के शिकार मार्बल व्यापारी की शिकायत पर साइबर ठगी का केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जगाधरी की वीरनगर कालोनी निवासी संजीव जैन मार्बल का काम करते हैं। उन्होंने बताया...
 
WhatsApp Group Join Now
सावधान- मार्बल व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 80 हजार, ठगी का शातिर तरीका कर देगा हैरान

Chaupal TV, Yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने ठगी के शिकार मार्बल व्यापारी की शिकायत पर साइबर ठगी का केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार जगाधरी की वीरनगर कालोनी निवासी संजीव जैन मार्बल का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे पत्थर खरीदने के बारे में बात की। रेट की बातचीत होने पर शख्स ने उन्हें लाडवा में पत्थर भिजवाने को कहा।

सावधान- मार्बल व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 80 हजार, ठगी का शातिर तरीका कर देगा हैरान

संजीव ने लॉकडाउन होने की वजह से वाहन न मिलने की बात कही तो शख्स ने अपना वाहन भेजने की बात की। साथ ही पेमेंट ऑनलाइन करने की बात भी तय हुई। इसके बार संजीव ने शख्स को अपना अकाउंट नंबर दे दिया। लेकिन शख्स ने गूगल पे के जरिए पेमेंट करने को डिटेल मांगी। संजीव ने पत्नी का नंबर दे दिया। इसके बाद एक के बाद एक 8 मैसेज आए।

सावधान- मार्बल व्यापारी से ऑनलाइन ठगे 80 हजार, ठगी का शातिर तरीका कर देगा हैरान

जब मैसेज चेक किया गया तो व्यापारी की आंखे फटी रह गई। दरअसल पत्नी के अकाउंट से 79 हजार 992 रुपये साफ हो गए। उन्होंने कई बार आरोपी को कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। ठगी की जांच कर रहे अधिकारी ASI वेदपाल का कहना है कि आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही वह गिरफ्त में होगा।