हरियाणा के 19 जिलों में अभी बारिश की संभावना, देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

 
हरियाणा के 19 जिलों में अभी बारिश की संभावना, देखिये मौसम विभाग का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Hisar

हरियाणा में बीते दिनों हल्की बारिश के बाद पिछले दो दिनों में मौसम एक दम से बदल गया और तापमान बढ़ने के कारण काफी गर्मी बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज बताया है कि अगली 8 मई तक मौसम में बदलाव होगा। अब मौसम विभाग की तरफ से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के 19 जिलों में अभी बारिश की संभावना, देखिये मौसम विभाग का अलर्ट

पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य के उत्तरी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में 29 अप्रैल रात्रि से 2 मई तक कहीं-कहीं धूल भरी हवायों व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश दर्ज हुई जिससे दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहा परन्तु बादलवाई के कारण रात्री तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई |

मौसम पूर्वानुमान :हरियाणा राज्य में मौसम 8 मई तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 मई रात्रि से राज्य में फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर जिलों में 6 व 7 मई को बादलवाई व बीच -बीच में तेज धूलभरी हवाएं चलने,गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : [email protected]शाम 5.10बजे बजे जारी –अगले तीन घण्टों में हिसार, भिवानी , चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत,सोनीपत, अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में व इस के आसपास के क्षेत्रों में तेज गति से धूलभरी हवायों व गरजचमक के साथ कहीं -कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना।
🌳कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार #weather