मौसम विभाग ने जारी किया इस बार के मानसून का पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा इस साल मानसून ?

 
मौसम विभाग ने जारी किया इस बार के मानसून का पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा इस साल मानसून ?
WhatsApp Group Join Now

Chaupal TV, Weather

मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल मौसम विभाग का कहना है कि इस बार होने वाला मानसून सामान्य रहने वाला है। देश में 75 फीसदी से ज्यादा बारिश करने वाला दक्षिणी पश्चिमी मानसून इस साल सामान्य रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, इस साल पांच फीसदी कम या ज्यादा के अंतर से दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) के हिसाब से 98 फीसदी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने जारी किया इस बार के मानसून का पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा इस साल मानसून ?

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने शुक्रवार जून से सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया। उन्होंने कहा, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। वहीं, देश के बारी हिस्से में सामान्य या इससे अधिक बारिश होगी। इस बार मानसून एलपीए का 98 फीसदी होगा, जिससे सामान्य बारिश होगी। यह एक अच्छी खबर है, जिससे भारत को कृषि क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मौसम विभाग ने जारी किया इस बार के मानसून का पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा इस साल मानसून ?

यह पहला मौका है जब मौसम विभाग ने स्थानिक विवरण के आधार पर विशिष्ट पूर्वानुमान जारी किया है। राजीवन ने कहा, आईएमडी अगले चार महीनों के दौरान हर महीने का पूर्वानुमान भी जारी करेगा। आईएमडी के चार प्रभागों उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर, मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। बीते दो मानसून में देश में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। एलपीए 1961 से 2010 के बीच देश में बारिश का औसत है, जो 88 सेंटीमीटर है।

मौसम विभाग ने जारी किया इस बार के मानसून का पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा इस साल मानसून ?

राजीवन ने कहा, ला नीना और अल नीनो कारक भारतीय मानसून पर प्रमुख प्रभाव डालते हैं। इस बार अल नीनो के बनने की संभावना कम है।’’उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, ला नीना के बाद के वर्ष में आमतौर पर सामान्य वर्षा का मौसम देखा गया है। हाल ही में निजी एजेंसी ‘स्काइमेट वेदर’ ने भी मानसून सामान्य रहने की बात कही थी। हालांकि स्काईमेट के मुताबिक, जून से सितंबर के दौरान वर्षा का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 103 प्रतिशत रहेगा। दीर्घावधि औसत के हिसाब से 96-104 प्रतिशत के बीच मानसून को सामान्य माना जाता है।