स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम, दिल्ली-करनाल की लड़कियां पकड़ी, एक आरोपी थाने से भाग निकला

 
स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम, दिल्ली-करनाल की लड़कियां पकड़ी, एक आरोपी थाने से भाग निकला
WhatsApp Group Join Now

Chaupal Tv, Kaithal

कैथल में पुलिस की टीम ने स्पा व कॉफी कैफे में चल अनैतिक कार्य का भांडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने आज छापेमारी की थी जिसमें चार लड़कियां और आठ लड़कों को काबू किया है। वहीं एक आरोपी थाने से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला रोड पर कैफे और स्पा सेंटर में गलत काम होता है, जिसके बाद पुलिस की टीम ने यहां पर छापेमारी की थी।

स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम, दिल्ली-करनाल की लड़कियां पकड़ी, एक आरोपी थाने से भाग निकला

सिटी थाना पुलिस के कार्यकारी एसएचओ सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अंबाला रोड पर गोल्डन कैफे व रायल स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम करने का धंधा चल रहा है।

इसके बाद दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज दर्शना देवी, कमलेश व सिटी थाना पुलिस के कर्मचारियों को शामिल करते हुए रेड की। जिसमें चार लड़कियां और आठ लड़कों को काबू किया गया।

इसके बाद सभी आरोपियों को सिटी थाने में लेकर पहुंचे थे, लेकिन एक युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। युवक की पहचान पूंडरी के सैनी मोहल्ला निवासी बलवंत सैनी के रुप में हुई है।

वहीं स्पा सेंटर से पकड़ी गई लड़कियों में दो दिल्ली की है जबकि दो करनाल की रहने वाली है।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया शहर में स्पा व कैफे सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधे को लेकर पुलिस सतर्क है। 11 दिन में पुलिस ने दो जगहों पर रेड करते हुए अवैध कार्य करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है।