हरियाणा में इन अफसरों को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखिये पूरी सूची

 
हरियाणा में इन अफसरों को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखिये पूरी सूची
WhatsApp Group Join Now

Chaupal Tv, Chandigarh

हरियाणा सरकार ने दो आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी को उनकी वर्तमान जिम्मेवारियों के अलावा अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

अतिरिक्त आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली अशोक सांगवान को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक और विशेष सचिव तथा शहरी संपदा, हरियाणा के निदेशक के. मकरंद पाण्डुरंग को अजीत बालाजी जोशी की अवकाश अवधि के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा सरकार ने नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह-2 को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, करनाल के क्षेत्रीय प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

हरियाणा में इन अफसरों को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखिये पूरी सूची हरियाणा में इन अफसरों को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखिये पूरी सूची हरियाणा में इन अफसरों को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखिये पूरी सूची