110 दिनों बाद शुरु हुआ ये टोल प्लाजा, भारी पुलिसबल ने करवाया शुरु

 
110 दिनों बाद शुरु हुआ ये टोल प्लाजा, भारी पुलिसबल ने करवाया शुरु
WhatsApp Group Join Now

Chaupal Tv, Palwal

कुंडली मानेसर पलवल और केजीपी टोल प्लाजा पर आज दोबारा से टोल प्लाजा को शुरु करवा दिया गया है। प्रशासन की टीमों ने आज पहुंचकर यहां पर डटे हुए आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया और टोल को शुरु करवाया गया।

सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन की टीम आज टोल प्लाजा पर पहुंची थी। यहां पर काफी कम संख्या में आंदोलनकारी थी जिसके चलते प्रशासन ने आंदोलनकारियों को वहां से खदेड़ दिया और टोल प्लाजा को शुरु करवा दिया। अब टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क लेना शुरु हो गया है।

110 दिनों बाद शुरु हुआ ये टोल प्लाजा, भारी पुलिसबल ने करवाया शुरु

दरअसल किसान आंदोलन के चलते 25 दिसंबर को ये दोनों ही टोल प्लाजा किसानों ने बंद करवा दिय़े थे। पिछले करीब 110 दिनों से ये टोल प्लाजा बंद थे, लेकिन मंगलवार की सुबह ही प्रशासन की टीम ने यहां पर पहुंचकर दोनों टोल प्लाजा शुरु करवा दिये।

बताया जा रहा है कि जैसे ही किसानों को इसकी सूचना मिली तो किसान वहां पर पहुंच गए लेकिन पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने मोर्चा संभाले रखा और टोल प्लाजा पर पहुंचने वाले किसानों को हटा दिया।

इधर हरियाणा में नाइट कर्फ्यू शुरू हो चुका है। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण अब रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी भी गैर जरूरी गतिविधि के लिए कोई छूट नहीं होगी। मगर बॉर्डरों पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन जारी है।