अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश

 
अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश
WhatsApp Group Join Now

Chaupal TV, New Delhi

अंधविश्वास के कारण पैदा हुए गुस्से ने एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। दरअसल दिल्ली निवासी बिल्डर वरुण अरोड़ा ने हंसते-खेलते परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी पर उसका गुस्सा इस कदर था कि उसने सभी ससुरालवालों के कत्ल की साजिश रच डाली। पत्नी दिव्या, सास अनीता और साली प्रियंका को थैलियम जहर खिलाकर मार डाला। हत्या की साजिश ऐसी थी कि पुलिस भी जानकर हैरान रह गई।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश

इस वारदात के बाद जैसे ही 23 मार्च को मामला खुला तो वरुण को पकड़े जाने का डर होने लगा उसने खुद भी थैलियम का सेवन कर लिया। हालांकि इलाज के बाद अब उसकी हालत ठीक है और उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी का ससुर इंद्रपुरी निवासी होम्योपैथी मेडिसिन के निर्माता और कारोबारी देवेंद्र मोहन शर्मा खुशकिस्मत रहे कि उनकी जान बच गई। बेटी की मौत के बाद देवेंद्र अब दिव्या के दोनों बच्चों की कस्टडी लेना चाहते हैं, जो इन दिनों अपनी दादी के साथ रहते हैं।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश
आरोपी का ससुर

पुलिस के मुताबिक, वरुण और दिव्या की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। दोनों परिवारों के पास पैसे की कोई कमी नहीं थी। वरुण के पिता बिल्डर थे, जबकि दिव्या के पिता होम्योपैथी मेडिसिन के निर्माता। वरुण माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपने पिता के साथ ही काम करता था। शादी के आठ साल बाद तक वरुण और दिव्या को कोई संतान नहीं हुई। बाद में आईवीएफ तकनीक से दिव्या ने जुड़वां बेटे और बेटी को जन्म दिया। 28 फरवरी 2020 को वरुण के पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश
आरोपी की पत्नी

इसके कुछ दिन बाद दिव्या एक बार फिर गर्भवती हुई। वरुण ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे लगता था कि इस बार जन्म लेने वाली संतान के रूप में उसके पिता धरती पर आएंगे। वह चाहता था कि किसी भी कीमत पर दिव्या इस संतान को जन्म दे। उधर, दिव्या से डॉक्टरों ने कहा कि इस बच्चे के जन्म से दिव्या की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए ससुराल वालों ने उस पर दबाव डाला और गर्भपात करा दिया। इस बात को लेकर वरुण ने अपनी सास से कहासुनी भी की थी। इस घटना के बाद से वरुण और दिव्या में झगडे़ बढ़ गए। दिव्या ज्यादातर मायके में रहने लगी। अपने अंधविश्वास और दिव्या के रवैये के कारण वरुण बेहद खफा था।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश
आरोपी की सास

देवेंद्र शर्मा की छोटी बेटी प्रियंका शर्मा को कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत पर बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धीरे-धीरे उसके शरीर और मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया। करीब 15 दिन चले इलाज के बाद 15 फरवरी को उसकी मौत हो गई। अंत तक डॉक्टर रोग के बारे में समझ नहीं पाए। बेटी की मौत के बाद देवेंद्र शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा भी रहस्यमय बीमारी की शिकार हो गईं।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश
आरोपी की साली

उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पहली जांच के दौरान उनके यूरिन में थैलियम जहर के अंश पाए गए। 21 मार्च को उनकी भी मौत हो गई। अनीता शर्मा के शरीर में भी प्रियंका जैसे लक्षण थे। उधर, बड़ी बेटी दिव्या और खुद देवेंद्र में भी उसी तरह के लक्षण दिखने लगे। उनके यहां काम करने वाली घरेलू सहायिका के भी बाल झड़ने लगे। दिव्या और देवेंद्र की जांच रिपोर्ट में भी थैलियम के अशं पाए गए तो सूचना पुलिस को दी गई।

देवेंद्र शर्मा ने अमेरिका में रहने वाले एक डॉक्टर दोस्त के पास अपनी जांच रिपोर्ट भेजी थी। उनके दोस्त ने कहा कि यह जहर सब्जी, दाल या फिर पानी के जरिये नहीं, बल्कि उनके शरीर में जबरन डाला गया है। तब देवेंद्र को याद आया कि 31 जनवरी को उनका दामाद वरुण अरोड़ा पार्टी का बहाना कर अपने घर से मछली बनाकर लाया था।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश

उसने घर के सभी सदस्यों को मछली खिलाई थी। यहां तक कि प्रियंका के मौजूद नहीं होने पर उसने उसके लिए अलग से मछली रख दी थी। इसे उसने बाद में खाया था। उसने घरेलू सहायिका को भी मछली खिलाई थी। अपने दो बच्चों को उसने यह मछली नहीं खाने दी। उसने कह दिया कि बच्चे दूध पी रहे हैं। यह बात उन्होंने पुलिस को बताई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 21 मार्च को गंगाराम अस्पताल से फोन आया था कि एक मरीज अनीता शर्मा की मौत हो गई है। डॉक्टरों को शक है कि उन्हें जहर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टरों से बातचीत की। पुलिस ने छानबीन और देवेंद्र के शक के आधार पर वरुण के घर में छापा मारा। वहां से पुलिस ने उसका लैपटॉप कब्जे में लेकर छानबीन की। इसमें पता चला कि उसने थैलियम जहर के बारे में सर्च की थी। तलाशी के दौरान घर से थैलियम की शीशी भी मिल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश

वरुण को इंटरनेट पर सर्च के दौरान इराक का तानाशाह रहे सद्दाम हुसैन का लेख मिला। इसमें उसने लिखा था कि वह अपने दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए उनके खाने में थैलियम जहर मिलाकर दे देता था। यह धीमा जहर धीरे-धीरे असर कर लोगों की जान ले लेता है। वरुण भी ससुराल वालों की हत्या का इरादा तो कर ही चुका था, लेकिन वह खुद फंसने के डर से सीधे कत्ल नहीं करना चाहता था। उसे लगा कि ससुराल वालों को थैलियम खिला दिया जाए तो उसका मकसद पूरा हो जाएगा और किसी को शक भी नहीं होगा।

अंधविश्वास में अंधे दामाद ने किया पत्नी, सास और साली का मर्डर, रची थी कभी ना पकड़े जाने वाली साजिश

वरुण ने बताया कि उसने थैलियम का ऑर्डर ऑनलाइन ही दिया था। इसके लिए 22 हजार रुपये कीमत चुकाई थी। प्रियंका की फरवरी में मौत के बाद बिना किसी शक उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया तो उसे लगा कि वह बच गया है। मार्च में सास अनीता की मौत के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को फोन किया तो सारा मामला खुल गया। इंटरनेट पर ऑर्डर के बाद जहर डिलीवर करने वाला अभी पकड़ में नहीं आया है।